चोर को छोड़ने का आरोप, एसएसपी से शिक़ायत
बरेली, जुलाई 1 -- बिशारतगंज। नगर के एक व्यक्ति ने पुलिस पर चोर को छोड़ने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। नगर के वार्ड नंबर एक के राजकुमार सक्सेना ने एसएसपी से की शिकायत में बताया है कि 28 जून की रात वह अपने घर के सदस्यों के साथ छत पर सो रहा था, रात में नीचे से खटपट की आवाज पर उन्होंने नीचे कमरे में आकर देखा तो मोहल्ले का ही एक व्यक्ति संदूक से सामान निकाल रहा था। उसने शोर मचाते हुए उसको पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह संदूक से नकदी और जेवर लेकर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस चोर को उसके घर से थाने ले आई। आरोप है कि अगले दिन थाना पुलिस ने कोई भी कार्रवाई न करते हुए उसको छोड़ दिया। मामले में कोई कार्रवाई न होने से निराश होकर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.