लखनऊ, जुलाई 9 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर अभिनेता अनुपम खेर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चोरी जैसे मामले में चोरों की बजाय सवाल उठाने वालों को नसीहत देना उचित नहीं है। दरअसल, अयोध्या दौरे के दौरान अनुपम खेर ने राम मंदिर में चोरी की घटना पर कहा था कि चोर हर जगह होते हैं और इससे मंदिर की गरिमा या पवित्रता कम नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस मंदिर को बनने में 500 वर्ष लगे, उसकी आस्था कुछ लोगों की हरकतों से प्रभावित नहीं हो सकती। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा था कि यदि किसी के घर में चोरी होती है तो दोष चोर का होता है, घर का नहीं। अनुपम खेर के इसी बयान पर अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "ये अजीब दलील है कि चोर को कोई कुछ न बोले, ...