मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- छपार। किसान के खेत में खड़े पोपुलर के सैकड़ों पेड़ों को काटकर चोर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। गांव रामपुर निवासी सतेन्द्र कुमार पुत्र बेगराम ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया कि मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे -59 पर सीएनजी पंप के पास कृषि भूमि है। जिसमें उसने तीन वर्ष पुराने पोपुलर के लगभग 350 पेड़ लगा रखे थे। गत तीन मार्च की रात में अज्ञात चोरों ने पेड़ काटकर ट्राली में भरकर चोरी कर ले गए। बाकी को खेत में ही छोड़कर फरार हो गए, जिससे उसका लाखों रुपये का नुकसान हो गया। काफी तलाश करने के बावजूद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...