लखनऊ, अप्रैल 27 -- मोहनलालगंज। संवाददातामोहनलालगंल कस्बे में पेट्रोल पम्प के बगल मॉडल शॉप का शटर तोड़कर घुसे नकाबपोश बदमाश की दुकान के भीतर सो रहे कर्मचारी भाइयों से भिड़ंत हो गई। पीड़ित ने मोहनलालगंज कोतवाली में तहरीर दी है।मोहनलालगंज कस्बे में पांडेय बिल्डिंग में कुछ समय पहले ही शराब की मॉडल शॉप खुली है। सोमवार की भोर लगभग सवा तीन बजे बाइक से तीन बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। उसमें से एक बदमाश शटर तोड़कर दुकान के भीतर घुस गया जबकि दो बदमाश दुकान के बाहर रायबरेली हाइवे पर बाइक से इंतजार कर रहे थे। दुकान के भीतर घुसा बदमाश दराज में रुपये व सामान तलाश कर रहा था। दुकान के भीतर मियांगंज, उन्नाव निवासी कर्मचारी राजेश कुमार व अंजनि सो रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर दोनों भाइयों की नींद खुल गई। दोनों भाइयों ने दुकान के भीतर ही बदमाश को दबोच लिया। लेक...