सीतामढ़ी, जून 17 -- मनोज कर्ण चोरौत। सहयोग सह जन कल्याण शिविर के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को लगाए गए शिविर के दुसरे दिन 54 लोगों ने विभिन्न समस्या से संबंधित आवेदन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व शिविर का संचालन बीडीओ अमित कुमार अमन ने किया।शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए विधायक प्रो.नागेन्द्र राउत ने उपस्थित लोगों को सरकार से मिलने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभ को विस्तार से जानकारी दी। बीडीओ अमित कुमार अमन ने बताया कि शिविर के दुसरे दिन विभिन्न विभाग से संबंधित 54 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें लगभग 25 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन होने की बात कही है। यह भी पढ़ें- चोरौत : 54 ने दिए आवेदन 25 का ऑनस्पॉट निपटारा कार्यक्रम के मौके पर पूर्व जिला पार्षद सदस्य विश्वनाथ मिश्र, प्रमुख प्रत...