रांची, अप्रैल 4 -- नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जोरार हाईटेंशन कॉलोनी रोड नंबर-2 निवासी पूर्व सैनिक कृष्णकांत चौधरी के घर से अज्ञात चोरों ने दो गैस सिलिंडर चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वे अपनी पत्नी के साथ सेना अस्पताल नामकुम गए हुए थे। उस समय घर में छह मजदूर काम कर रहे थे और किरायेदार भी मौजूद थे। इसी दौरान घर के ऊपरी तल में रखा भरा सिलिंडर और नीचे रखा खाली सिलिंडर गायब हो गया। अस्पताल से लौटने के बाद सिलिंडर गायब देख उन्होंने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो उसमें एक युवक घर में घुसकर सिलिंडर बाहर ले जाता दिखा। बाहर स्कूटी से पहुंचे दूसरे युवक ने दोनों सिलिंडर लादे और दोनों मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना ...