कन्नौज, जून 24 -- इंदरगढ़, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गुंदारा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों के जेवरात व नगदी पार कर दी। घटना की जानकारी पर परिजनों में हड़कम्प मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गुंदारा गांव निवासी बबली पत्नी अखलेश कुमार ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार की वह परिवार के सामने घर में सो रहे थे। रात 11.30 के करीब तेज आंधी के साथ आई बारिश से उनकी आंख खुल गई। मकान के अंदर जाकर देखा, तो कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर लाखों के जेवरात, नकदी चोरी कर ले गए उसमें रखी नगदी व जेवरात चोरी हो चुके थे। घर में चोरी होने की जानकारी पर परिवार में हड़कम्प मच गया। घर के पीछे का दरवाजा खुला देखकर परिजनों ने ...