लखनऊ, मई 30 -- चोरों ने पांच मकानों और मैरिज लॉन से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी पार कर दी। पीड़ितों ने सरोजनी नगर, गोसाईंगंज, चिनहट, तालकटोरा और पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मीरानपुर पिनवट निवासी सराफ विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात वह एक मुंडन समारोह में शामिल होने गए थे। घर में पत्नी कुसुम और बच्चे थे। शनिवार सुबह जब सराफ कमरे में पूजा करने गए तो उन्हें सारा सामान बिखरा मिला। अलमारियों की लॉकर टूटा हुआ था। लॉकर में रखे लाखों के आभूषण और 1.50 लाख रुपये गायब थे। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। यह भी पढ़ें- मुंडन समारोह में गया था परिवार, पीछे से बेखौफ चोरों ने ज्वैलर के घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवर उड़ाए इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। उधर, चोरों ने 27 मई को गोसाई...