मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र के मुन्नी बैंगरी व सकरी चांदपुरा चौर में शुक्रवार की देर रात चोरों ने 112 पोल के तार काट लिए। इससे बिजली विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है। कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक रंजन ने बताया कि चोरों ने एचटी 52 और एलटी 60 पोल के तार काट लिए हैं। बताया कि हत्था थाना में आवेदन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...