आरा, अप्रैल 30 -- -जगदीशपुर में निर्माणाधीन सब स्टेशन की सुरक्षा में सेंध, करीब सात लाख का नुकसान जगदीशपुर। निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सुंदरा में निर्माणाधीन 33 केवी पावर सब स्टेशन की नई लाइन से चोरों ने करीब 1.2 किलोमीटर तार काटकर चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरी गये तार की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। संबंधित कंपनी के सब-कॉन्ट्रैक्टर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- मीटर बाईपास कर बिजली जलाने पर केस, जुर्मानाचोरी की घटना का विवरण बताया जा रहा है कि जगदीशपुर के सुंदरा गांव में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए नया पावर सब स्टेशन बनाया जा रहा है। इस परियोजना का कार्य एक कंपनी कर रही है। कंपनी के सब कॉन्ट्रैक्टर आकाश कुमार ( बक्सर निवासी) ने थाने में आवेदन देकर बताया कि 17 ...