नोएडा, जून 9 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-तीन थाना क्षेत्र की पुलिस को शिकायतकर्ता हर्ष कौशिक ने बताया कि वह गढ़ी चौखंडी गांव में पुस्ता रोड स्थित प्रगति पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हैं। आठ जून की रात अज्ञात चोर दीवार कूदकर स्कूल में घुस आए। स्कूल से दो लैपटॉप, करीब 10 हजार रुपये, प्रवेश रजिस्टर और प्रवेश फार्म चोरी करके ले गए। इसके अलावा चोर सीसीटीवी कैमरों के तार और पावर सप्लाई के तार चोरी करके ले गए। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- रजवाडीह गांव के राजकीय मध्य विद्यालय में चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...