रुडकी, अप्रैल 27 -- चोरों ने एक सरकारी स्कूल को निशाना बनाते हुए हजारों का सामान चोरी कर लिया। प्रधानाचार्य की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तैयारी के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। गंगनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पनियाला गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय है। रविवार को अवकाश के चलते चोरों ने बंद पड़े स्कूल के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दे दिया। सोमवार की सुबह स्कूल खुला तो प्रधानाचार्य रजिया ने कमरों के ताले टूटे देखे। उन्होंने कमरों के अंदर जाकर देखा तो सामान्य इधर-उधर बिखरा हुआ था। यह भी पढ़ें- बेखाौफ अराजकतत्वों ने स्कूल का दरवाजा, फैन तोड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...