महोबा, मई 5 -- महोबकंठ, संवाददाता। सूने घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण और 80 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिए। शादी समारोह से वापस लौटे परिजनों ने जब कमरों के ताले टूटे देखे तो दंग रह गए। थाना पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी है। पीडित का कहना है कि चोर लगभग 22 लाख का माल पार कर ले गए है। थाना पुलिस का दी तहरीर में पीडित अमित पटेल पुत्र महेश्वरी प्रसाद निवासी महोकबंठ ने बताया कि परिवार के साथ वह शादी समारोह में शामिल होने गया था। रविवार की रात्रि चोरों ने घर में कमरों के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। यह भी पढ़ें- रूईधासा में बंद घर के गेट का ताला तोड़कर चोरी चोर सोने की झुमकी, सोने के बाला, मंगलसूत्र, सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, 12 जोड़ी चांदी के पायल, 15 जोड़ी चांदी के ब...