कौशाम्बी, जून 8 -- सरायअकिल कस्बे के खर्का फकीराबाद मोहल्ला स्थित एक मकान से शनिवार रात सेंध काटकर चोरों ने नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को रविवार की सुबह हुई। उसकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। खर्का फकीराबाद (दिलावर नगर) निवासी हियात अली किसानी करते हैं। शनिवार की रात खाने के बाद वह और उनके परिवार के सदस्य आंगन में सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार में सेंध लगाकर भीतर घुसे चोर आलमारी, बक्सों का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद, सोने की जंजीर, दो अंगूठी, हार, नथिया, झुमका व लॉकेट आदि सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। डीएसपी अ...