फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान में दस्तक दी। चोर वहां से नगदी व आभूषण चोरी करके ले गए। गृह स्वामी परिवार सहित रिश्तेदारी में गया था। करबला गली नंबर 6 निवासी बृजेश कुमार परिवार सहित अपनी बहन के यहां हाथरस गए थे। वहां बहन के यहां ग्रह प्रवेश कार्यक्रम था। चोरों ने शनिवार की रात सूने मकान में दस्तक दे दी। मैन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। चोरों ने घर में रखे संदूक व अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये नगद व आभूषण चोरी कर ले गए। चोर वहां से तीन जोड़ी तोड़ियां, मंगल सूत्र, झुमकी तथा बच्चों के आभूषण चोरी कर ले गए। मोहल्ले के लोगों ने किवाड़ खुले देखे तो उसके भाई को बताया। भाई ने बृजेश को फोन कर चोरी की जानकारी दी। पता चलते ही बृजेश लौटकर आया। चोरी की थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच चोरी के बारे...