चोरों ने संदूक तोड़कर नकदी-जेवर किए पार, जांच शुरू
उरई, जून 1 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव में चोरों ने रात में घर की पिछली दीवार फांदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कमरे में रखा संदूक तोड़कर 10 हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के जेवर ले गए। पीड़ित ने छिरिया चौकी में तहरीर दी है।ग्राम सहाव निवासी वीरू ने पुलिस को बताया कि रविवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। देर रात अज्ञात चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया। संदूक में रखे 10 हजार रुपये नकद, पायल, छिरिया, कुंडल समेत अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह जागने पर घर का सामान बिखरा देख परिवार को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित गृहस्वामी ने तत्काल छिरिया मलकपुरा चौकी में सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी आलोक पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.