बलिया, मई 15 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के सेनानी पथ मार्ग वार्ड संख्या नौ के निवासी विपिन पाण्डेय के घर गुरुवार की रात छत की सीढ़ी के रास्ते पहुंचे चोरों ने लाखों के आभूषण गायब कर दिए।बताया जाता है कि गुरुवार को दिन में विपिन और उनकी पत्नी अपने पुराने घर कंचनपुर गए थे। शुक्रवार को जब वापस यहां लौटे तो दो कमरे में रखा दो बक्सा और लोहे की एक अलमारी से सोने व चांदी के आभूषण तथा कीमती साड़ियां गायब थीं। विपिन ने इसकी सूचना रेवती पुलिस के दे दी है। एसओ अनुपम जायसवाल ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- थाने के चौकीदार के घर में चोरी यह भी पढ़ें- छत के रास्ते घुसे चोर, उठा ले गए 30 लाख के जेवर यह भी पढ़ें- डेरनी में बंद घर से हजारों के गहने की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...