कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के चक सईगंज निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार की रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। मध्य रात्रि के करीब नींद खुली तो देखा कि अज्ञात चोर बक्सा लेकर भाग रहे थे।पीड़ित के मुताबिक बाद में उसकी पत्नी सुमन देवी ने देखा तो चोर तीन जोड़ी चैन पट्टी, दो चांदी की अंगूठी, झुमका, नथिया व कुछ नकद रुपये लेकर जा चुके थे। बक्सा घर से थोड़ी दूरी पर खाली पड़ा मिला। पीड़ित ने मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...