कौशाम्बी, जून 1 -- कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायक गांव में शनिवार रात चोरों ने एक मकान से नकदी, गहने समेत हजारों का माल पार कर दिया। गृहस्वामी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मलाक भायल निवासी लवकुश कुमार किसानी करता है। उसने बताया कि शनिवार की रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। इस दौरान दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर आलमारी, बक्सों का ताला तोड़कर 22 हजार रुपये नकद, पायल, मंगलसूत्र, मोबाइल फोन व कपड़ों से भरा बैग आदि उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। डीएसपी सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही खुला...