बहराइच, फरवरी 26 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर के मजरे कुट्टी गांव में बुधवार देर रात अज्ञात मूर्ति चोरों ने एक पुश्तैनी मंदिर को निशाना बनाते हुए लगभग चार सौ वर्ष पुरानी राधा-कृष्ण की बेशकीमती अष्टधातु की प्रतिमाएं चोरी कर लीं। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। कुट्टी गांव में मौर्य परिवार के लगभग 25 घर हैं और सभी एक ही परिवार से संबंधित बताए जाते हैं। गांव में स्थित एक छोटा सा प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर, जो बिना दरवाजे का है, परिवार की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। इसी मंदिर में करीब चार सौ वर्ष पुरानी अष्टधातु की प्रतिमाएं स्थापित थीं। जानकारी के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.