मुरादाबाद, जनवरी 6 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मद सादिकपुर में चोरों ने मंदिर और दुकान में चोरी कर ली। इस मामले को लेकर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 30 जनवरी की रात को चोर गांव के सुभाष चंद्र शर्मा के घर के बाहर बनी दुकान से एक तेल का पीपा, जरूरी सामान व गल्ले में रखे रुपए चोरी करके ले गए। उनका घर चामुंडा मंदिर के पास स्थित है, मंदिर पर दान पात्र रखा हुआ था, जिसमें जंजीर लगी हुई थी। चोर दान पात्र को तोड़कर उसमें रखे पैसे भी चुरा कर ले गए। मामले में तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...