अमरोहा, जून 29 -- बछरायूं। चोरों ने रविवार देर रात गांव जोगीपुरा के निकट दो बिजली के खंभों के तार काट लिए। विभाग को समय से पहले जानकारी मिलने पर बिजली विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की भनक लगते ही चोर कटे हुए तार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। अवर अभियंता ने इस संबंध में कार्रवाई को तहरीर दी है। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से संचालित कृषि पोषक फीडर रविवार रात अचानक बंद हो गया। विभागीय कर्मचारियों ने फाल्ट की जांच की तो पता चला कि जोगीपुरा के निकट दो खंभों के बीच लगे बिजली के तार काट दिए गए हैं। विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को भी अवगत कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जबकि कटे हुए तार मौके पर ही बरामद हो गए। अवर अभियंता हरिशंकर कुशवाहा ने बताया कि चोरों ने कृषि पोषक फी...