मऊ, फरवरी 15 -- मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के ढढवल में रविवार की तड़के बेखौफ़ चोरों ने अमित कुमार राव पुत्र बिंदु प्रसाद के बकरी फार्म हाउस के कमरे का ताला तोड़ कर कमरे के अंदर बधी नौ बकरियों को पिकअप पर लाद कर फरार हो गए। घटना के समय घर के लोग दूसरे मकान पर सो रहे थे। घर के लोगों को चोरी कि जानकारी रविवार की सुबह में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...