गोरखपुर, मार्च 2 -- महुआपार, हिंदुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के गढ़वा रामपुर गांव में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने नकदी, जेवरात व अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित रामनिवास नायक ने बड़हलगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार वह 18 फरवरी को गांव आया था और 22 फरवरी को परिवार सहित गोरखपुर चला गया था। घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान 22 फरवरी की रात अज्ञात लोगों ने उसके तथा उसके चचेरे भाई मनोज नायक के घर का ताला तोड़ दिया और घर में रखे जेवरात, नकदी व अन्य मूल्यवान सामान चोरी कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने धारा 331(4) एवं 305 के तहत अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरी गए सामान की सूची प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.