दरभंगा, फरवरी 20 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र की बाबू साहब कॉलोनी में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात की चोरी कर ली। मामले को लेकर विशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ गांव के रहने वाले महादेव पासवान ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने कहा है कि वे पिछले आठ साल से बाबू साहब कॉलोनी में सच्चिदानंद ठाकुर के मकान में किराये पर रहते हैं। गत 16 फरवरी को वे पूरे परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के यहां बंगाल गए हुए थे। जब 20 फरवरी की दोपहर अपने किराये के मकान में लौटे तो देखा कि उनके कमरे का ताला टूटा हुआ था। साथ ही आलमीरा भी खुला हुआ था। जब उन्होंने सामान का मिलान किया तो पाया कि सोने का कान का झुमका, कान का बलिया, मंगलसूत्र, दो कंगन, दो हनुमानी, दो राधा-कृष्ण वाला लॉकेट व एक सोने की चेन गायब थी। साथ ही 42 हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.