लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ,संवाददाता। मड़ियांव में चोरों ने एक बंद मकान से लाखों रुपये के जेवर व नगदी पार कर दी। घटना के वक्त मालिक अपने परिवार के साथ ससुराल गए थे। जब वह लौटकर घर आए तो उन्हें घर में चोरी की जानकारी हुई।गौस नगर, बड़ा खुदान निवासी मोहम्मद आसिफ परिवार संग रहते हैं। वह तीन मई की शाम करीब छह बजे अपने परिवार के साथ बाराबंकी के फतेहपुर गए थे। छह मई को लौटे तो मेन गेट का दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों रुपये की नगदी उठा ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...