रुडकी, जून 4 -- रुड़की। चोरों ने एक फैक्ट्री में सेंधमारी कर कीमती कॉपर चोरी कर ली। पुलिस ने सुपरवाइजर की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस को नदीम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ग्रीन ग्लोबल साइक्लिंग स्क्रैप फैक्ट्री, पनियाला में सुपरवाइजर के पैद पर तैनात है। बताया कि एक जून की रात चोरों ने फैक्ट्री में घुसकर कॉपर की 12 सिल्लियां चोरी कर ली। चोरी का पता अगले दिन चला। उन्होंने बताया कि चोरी हुई सिल्लियों की कीमत हजारों रुपये में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...