बदायूं, फरवरी 19 -- मूसाझाग, संवाददाता। क्षेत्र के गांव टिगलापुर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए धान से भरी पिकअप से 25 कट्टे चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव के रहने वाले ओमपाल सिंह अनाज खरीद का कार्य करते हैं। वह 16 फरवरी को धान खरीदकर लाए थे और अपनी लोडर पिकअप में लादकर घर के पास अपनी जगह में खड़ी कर दी थी। सुबह करीब चार बजे जब वह मंडी जाने के लिए उठे और तैयार होकर पिकअप के पास पहुंचे तो उसमें से धान के 25 कट्टे गायब थे। कट्टे गायब देखकर उनके होश उड़ गए। ओमपाल सिंह ने यूपी 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और लौट गई। इसके बाद ओमपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की ...