चोरों ने पार की बाइक, मुकदमा कायम
कौशाम्बी, फरवरी 22 -- प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज निवासी अभिनव पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि 20 फरवरी को वह किसी काम से मंझनपुर आए थे। यहां पाल चौराहे पर खड़ी उनकी बाइक चोरों ने पार कर दी थी। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.