कौशाम्बी, जनवरी 29 -- प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अकबरपुर मिर्जापुर निवासी सचिन कुशवाहा पुत्र शिव भवन कुशवाहा ने बताया कि वह स्थानीय गांव में राम वन गमन मार्ग किनारे एक अन्य मकान का निर्माण करा रहे हैं। आठ कमरे के मकान में वायरिंग का काम चल रहा है। बुधवार की शाम वह घर चले गए। वायरिंग करने वाले कारीगार भी काम बंद कर अपने-अपने घर चले गए। आरोप है कि मध्य रात्रि के करीब दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर करीब एक लाख रुपये की तार और तकरीबन 10 हजार रुपये प्लंबरिंग का सामान उठा ले गए। सामान लेकर जाते हुए चोर मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...