कौशाम्बी, फरवरी 22 -- करारी थाना क्षेत्र के चक सैयदअलीपुर गांव निवासी भैयालाल पुत्र सुंदर लाल ने बताया कि उनका पड़ोसी गांव अमुरा में सबमर्सिबल है। आरोप है कि 18/19 फरवरी की रात छत पर चढ़ने के बाद रोशनदान का एंगल काटकर भीतर घुसे चोर स्टार्टर खोल ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित को अगली शाम हुई। उसकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने जल्द ही वारदात का अनावरण कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.