कौशाम्बी, जुलाई 11 -- कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव निवासी मो. आशिफ ने बताया कि वह नौ जुलाई की सुबह पिकअप पर लोहे की खाट लादकर बेचने प्रयागराज जा रहा था। संदीपन घाट क्षेत्र में भैरव भीटी के समीप रुककर एक दुकान पर चाय पीने लगा। इस दौरान मोबाइल और पर्स पिकअप में ही रखा था। चोरों ने मोबाइल व पर्स गायब कर दिया। पर्स में डेढ़ हजार रुपये नकद, फोटो, आधार कार्ड आदि था। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...