कानपुर, मई 3 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा सात में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी और जेवर पार कर दिए। घटना के वक्त पीड़ित परिवार रिश्तेदारी में गया था। लौटने पर पीड़ित ने बर्रा पुलिस से शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने डीसीपी साउथ से गुहार लगाई तब जाकर बर्रा पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। बर्रा सात निवासी जितेंद्र कुमार प्राइवेटकर्मी हैं। उनकी ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार नाना की तबियत खराब होने की सूचना पर पूरा परिवार चार अप्रैल की रात करीब 10 बजे घर में ताला लगाकर चला गया था। छह अप्रैल की सुबह करीब 3:10 बजे चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर अलमारी खंगाल ली। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की पूरी करतूत कैद हो गई। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि रिपोर...