कौशाम्बी, जून 23 -- सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन गांव निवासी कालीदीन ने बताया कि 20/21 जून की रात उसकी व उसके भाई कल्लू की भैंस घर के बाहर बंधी थी। इस दौरान चोर दोनों मवेशियों को खोल ले गए। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पशु पालक ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मवेशी चोरी करने वाला गिरोह पुलिस के निशाने पर आ गया है। यह भी पढ़ें- जगदीशपुर में दो भैंसों की एक साथ चोरी,पशुपालकों में दहशत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...