कौशाम्बी, फरवरी 3 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बिदनपुर ककोढ़ा गांव का विनोद कुमार पशु पालक है। उसने बताया कि एक फरवरी की रात उसने अपनी भैंस और उसके दो बच्चों को घर के बाहर बांधा था। अगली सुबह उठकर देखा तो चोर मवेशियों को खोलकर ले जा चुके थे। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पशु पालक ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...