कौशाम्बी, फरवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव निवासी लल्लू राम ने बताया कि 10 फरवरी की रात दरवाजे के सामने बंधी उसकी दो भैंस चोरों ने पार कर दी। वहीं, दूसरी ओर सैनी थाना क्षेत्र के धुमाई गांव निवासी विकास सिंह पटेल ने बताया कि सात फरवरी की रात चोरों ने घर के सामने बंधी उसकी भी भैंस व उसका बच्चा पार कर दिया। इसी तरह संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव निवासी मैकूलाल ने बताया कि नौ फरवरी की रात चोर उसकी पांच बकरी, चार बकरा तथा पड़ोसी मूलचंद्र की एक बकरी और तीन बकरा खोल ले गए। सभी घटनाओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारियों को खुलासे का आदेश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.