कौशाम्बी, जनवरी 14 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी राम प्रकाश ने बताया कि सोमवार रात उसकी भैंस मकान के सामने छप्पर के नीचे बंधी थी। सुबह उठकर देखा तो भैंस गायब थी। इसके एक दिन पहले चोरों ने गांव के ही धीरेंद्र की भैंस चोरी कर ली थी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.