वाराणसी, मई 15 -- सारनाथ (वाराणसी)। शक्तिपीठ आश्रम मित्रधाम कॉलोनी स्थित मकान से चोर आभूषण और नगदी पार कर गए। सारनाथ पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है। दूरसंचार विभाग के रिटायर जेई योगेंद्रनाथ दुबे शक्तिपीठ आश्रम के समीप मित्रधाम कॉलोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। चोरों ने बुधवार रात उनके मकान से सोने का टाप्स, नाक की तीन कील, झुमका, नथिया, बाली, चांदी का पायल सहित 12 हजार रुपये नगद पार कर दिए। पुत्र मनीष दुबे अपनी मां दमयंती देवी से गैस सिलेंडर का पैसा मांगने पहुंचे तो बॉक्स गायब देखा। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई। बक्सा मकान से 50 मीटर दूर एक अर्धनिर्मित मकान में मिला। वहीं पर शराब की बोतलें भी मिलीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...