कौशाम्बी, मई 23 -- कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावां गांव निवासी जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 19 मई की देर शाम उसने अपनी पल्सर घर के समीप खड़ी की थी। अगली सुबह उठकर देखा तो चोर बाइक पार कर चुके थे। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...