चोरों ने पार कर दी फेरी वाले की बाइक
कौशाम्बी, जुलाई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। फतेहपुर जिले के धाता कस्बा निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि वह बाइक से दाल और लहसुन की फेरी करता है। 29 जून को सैनी इलाके की कमासिन बाजार में बाइक खड़ी करके सब्जी खरीदने लगा।इस दौरान चोरों ने बाइक पार कर दी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- नहीं दर्ज हुई एफआईआर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.