हरदोई, दिसम्बर 28 -- मल्लावां, संवाददाता। कस्बे के चुंगी नंबर दो पर स्थित एक पान की गुमटी में चोरों ने ताले तोड़कर नकदी समेत मसाला व सिगरेट चोरी कर ली। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। मोहिद्दीनपुर निवासी अवधेश सैनी की चुंगी नंबर दो पर पान की गुमटी है। पीड़ित के अनुसार 27 दिसंबर की रात चोर गुमटी में लगे चारों ताले तोड़कर अंदर रखे पांच पैकेट मसाला, करीब 2600 रुपये की सिगरेट और लगभग पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चोरों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...