मुरादाबाद, मार्च 14 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव जरगांव में चोरों ने पंचायत घर से विद्युत उपकरण सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया। इस मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जरगांव की रहने वाली प्रियंका रानी पुत्री आनंद प्रकाश ग्राम पंचायत सहायक के पद पर तैनात हैं। 14 मार्च को सुबह 10 बजे वह पंचायत घर पर गई तो पंचायत घर का दरवाजा खुला हुआ था। चोर बिजली के उपकरण, दो टीवी, एक इनवर्टर, दो बेटरा, एक सीपीयू, माउस,कीबोर्ड, कैमरों की डीवीआर आदि चोरी करके ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...