प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 29 -- कुंडा, संवाददाता। छत के सहारे सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी, जेवरात संग लाखों रुपये का सामान समेट लिया। घटना की जानकारी सुबह सोकर उठने पर हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस पहुंची तो पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही। बाघराय थाना क्षेत्र के नगरहन का पुरवा बेंधन गोपालपुर गांव निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार शुक्ल के घर रविवार की आधी रात चोर छत के रास्ते सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए। बक्शे और आलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे एक लाख 20 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए। इसी तरह उनके पड़ोसी गोपाल के घर चोर छत के रास्ते घुसे तो ष्घर में रखे नकदी, सोने चांदी के जेवरात आदि लाखों का सामान समेट लिया। इसी तरह संजय शुक्ल के घर चोर छत के सहारे घर के भीतर घुसे। आलमारी ...