हापुड़, जनवरी 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराबाद में चोरों ने सर्दी का लाभ उठाकर दो मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नगदी समेत सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार सुबह जाग होने पर चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर जल्द खुलासे की मांग की है। पुलिस के अनुसार गांव खैरपुर खैराबाद निवासी बादल चौधरी दुबई में रियल स्टेट में मेंटिनेंस का काम करता है। वह छुट्टी पर आया हुआ था। बादल अपनी पत्नी को जिला अमरोहा के हसनपुर छोड़ने गया था। देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर रख में रखे 1.80 लाख रुपये, छह सोने की चेन, दो सोने के ब्रेसलेट, छह सोने की अंगूठी, पांच जोड़ी पाजेब, चार सोने की चूड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.