चोरों ने दो फ्लैट के ताले तोड़े, नकदी और जेवरात चोरी
मेरठ, जून 16 -- सिविल लाइन के शिवाजी रोड स्थित हरि लक्ष्मी लोक कांप्लेक्स में चोरों ने दो फ्लैट के ताले तोड़ लिए। एक फ्लैट में वह घुस नहीं पाए, जबकि दूसरे फ्लैट में घुसकर उन्होंने लाखों की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। हरि लक्ष्मी लोक निवासी सुशील कुमार भार्गव ने बताया कि वह फ्लैट नंबर 304 में रहता है। दो माह पहले वह पत्नी संग विदेश गए हुए थे। पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके फ्लैट का मुख्य दरवाजा व ताला तोड़ने का प्रयास किया है। वह तुरंत मेरठ वापस आए। फ्लैट खोलकर देखा। गनीमत रही चोर अंदर नहीं घुस पाए थे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला इसी फ्लोर निवासी नीलम वार्ष्णेय के फ्लैट नंबर 301 का भी ताला तोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.