उन्नाव, मार्च 14 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के बहुराजमऊ गांव स्थित दो घरों को चोरों ने शुक्रवार रात निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात व सामान आदि पार कर ले गए। जानकारी पर पीड़ितों ने पुलिस में चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। घटना की जानकारी पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बतातें चलें कि बहुराजमऊ गांव में चोरों ने दो घरों में ताले तोड़कर 8 लाख रुपये से अधिक का सामान पार कर दिया। चोरों ने राहुल चौरसिया पुत्र गोपाल चौरसिया के घर के ताले तोड़कर घुस गए और घर में रखे सोने चांदी के लगभग 6 लाख के जेवर, बर्तन व कपड़े उठा ले गए। राहुल की भाभी निशा ने थाना में चोरी का प्रार्थना पत्र दिया है। निशा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके देवर राहुल चौरसिया बीमार होने से मुंबई में इलाज कराने दिसंबर माह में गए हुए थे। उनके मकान की देखरख...