धनबाद, फरवरी 27 -- झरिया थाना क्षेत्र के न्यू हमीद नगर महुला में बुधवार की देर रात चोरों ने दो घरो का अपना निशाना बनाया। चोरों ने पहले मो. शमशुल का घर का ताला तोड़कर हजारो का समान चोरी कर आग लगाकर भाग निकले। वही शमशुल के बगल में मो. जमशेद आलम के घर से भी चोरो ने चोरी की घटना का अंजाम दिया। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने शमशुल को दी। पीड़ित ने बताया कि जमशेदपुर में कपडा सिलाई कारीगर का काम करते है। चोरी की घटना की सूचना बगल के पड़ोस वालों ने दी। घर से कीमती बर्तन अन्य सामग्री गायब है। वही मो. जमशेद आलम पुणे में एसी बनाने में का काम करता है। उसको भी सूचना दी गई है। झरिया थाना में लिखित शिकायत दी गई है। घटना के बाद झरिया पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.