हाजीपुर, मार्च 7 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर थाना क्षेत्र के ककरहटा गांव में चोरों ने एक साथ दो घरों को अपना निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसे समय का चयन किया,जब घरों में अकेली महिलाएं मौजूद थीं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। सबसे बड़ी वारदात सेना के जवान भुवनेश्वर सिंह के घर पर हुई। भुवनेश्वर सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं और उनके दोनों बेटे भी सेना और वायु सेना में हैं। तीनों जवान ड्यूटी पर तैनात हैं,जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घर को निशाना बनाया। घर पर अकेली रह रहीं भुवनेश्वर सिंह की पत्नी नीलम देवी को इसकी भनक तक नहीं लगी। नीलम देवी ने बताया कि चोरों ने घर के पीछे के दरवाजे को तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद उनके और उनके दोनों बेटों के कमरों में र...