महोबा, फरवरी 3 -- महोबकंठ, संवाददाता। चोरो ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी पार कर दी। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव पिपरी निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ महानगर में रहकर मजदूरी करता है।गांव में सूने घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण और दस हजार की नगदी चुरा ली। पीड़ित का कहना है कि मकान का ताला टूटा होने पर पड़ोसियों के द्वारा मोबाइल पर सूचना दी गई जिसके बाद गांव आकर देखा तो चोरी की घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित का कहना है कि गांव के सन्नी अहिरवार के घर का भी ताला तोड़कर चोर सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है...