लखनऊ, जुलाई 1 -- मड़ियांव में चोरों ने दिनदहाड़े एक सर्राफा कारोबारी के बंद मकान का ताला तोड़कर पांच लाख का माल पार कर दिया। घटना के वक्त पीड़ित कारोबार के काम से चौक सर्राफा बाजार गए थे। पड़ोसी ने घर में चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मूलरूप से सीतापुर निवासी चंदन त्रिवेदी सर्राफा कारोबारी है। वह परिवार संग मड़ियांव के दाऊदनगर इलाके में किराए पर रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि 29 जून को वह दुकान के काम से चौक सर्राफा बाजार गए थे। इस दौरान मां भी पिता संग मेडिकल कॉलेज गई थी। घर पर ताला लगा था। दोपहर में पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर चंदन को फोन कर चोरी की सूचना दी। यह सुनते ही वह घबरा गए और आननफानन में वह घर पहुंचे। मेन गेट का ताला टूटा देखकर घर के अंदर गए। वहां देखा कि चोरों ने सभी कमरे...